विश्व के 'सबसे खूंखार सीरियल किलर' ने पीले रुमाल से कर दी थी 931 लोगों की हत्या
भारत के 'किंग ऑफ ठग' बेहराम ने 1790-1840 के बीच 931 कत्ल किए थे। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के मुताबिक, वह दुनिया के सबसे खूंखार हत्यारे में से एक था। ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकारी जेम्स पैटोन ने लिखा था, "बेहराम अपने साथ पीला रुमाल रखता था जिससे वह लोगों का गला घोंट देता था।" 1840 में उसे फांसी दी गई।