विश्व के टॉप ट्रेंड में रहा उत्तर प्रदेश पुलिस का हैशटैग
लखनऊ में रविवार को 2025 में भर्ती हुए 60,244-आरक्षियों की पासिंग आउट परेड के बाद #UPPolice X पर ग्लोबल ट्रेंड में नंबर-1 बना। बकौल यूपी पुलिस, इससे जुड़े 64,000 से ज़्यादा पोस्ट हुए जिनकी रीच लगभग 64-मिलियन रही, कुल 5.58-लाख व्यूज़ और 1.13 बिलियन इंप्रेशन दर्ज हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे, उन्होंने परेड की सलामी ली।