वैश्विक गठबंधनों में बदलाव का लाभ उठाकर आर्थिक क्षमता बढ़ा सकता है भारत: आनंद महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है कि भारत वैश्विक गठबंधनों में बदलाव के अवसर का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ा सकता है। उन्होंने कहा, "इसके अलावा भारत अपनी रक्षा करने के अलावा सैन्य शक्ति का प्रदर्शन और राजनीतिक स्थिरता का दावा कर सकता है।" बकौल महिंद्रा, वैश्विक स्तर पर पिछले कुछ वर्ष अनिश्चितताओं से भरे रहे हैं।