वैश्विक तनाव के बीच दुनियाभर के देश बढ़ा रहे अपना सैन्य खर्च, टॉप 5 में पहुंचा भारत
स्टॉकहोम इंटरनैशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के मुताबिक, 2025 में वैश्विक सैन्य खर्च बढ़कर $2.88 ट्रिलियन पहुंच गया है, जो बीते साल के मुकाबले 2.9% अधिक है। 2025 में सैन्य खर्च के मामले में $954 बिलियन के साथ अमेरिका सबसे ऊपर रहा। इसके बाद चीन ($336 बिलियन), रूस ($190 बिलियन), जर्मनी ($114 बिलियन) और भारत ($92 बिलियन) का स्थान रहा।