वैश्विक बिकवाली के बीच आज कैसा रहा प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के शेयर बाज़ारों का प्रदर्शन?
वैश्विक बिकवाली के बीच सोमवार को भारत के निफ्टी 50 में 2.6% की गिरावट आई जबकि दक्षिण कोरिया के केओएसपीआई ने 2008 के बाद से अपनी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की। सिंगापुर, चीन और हॉन्ग-कॉन्ग के बाज़ारों में 1.5-4% जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई 100, रूस के एमओईएक्स, फ्रांस के सीएसी 40 और जर्मनी के डीएएक्स में 2-3% की गिरावट आई।