वैश्विक मांग में कमी के बीच ₹550 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ सोना

ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के अनुसार, वैश्विक मांग में कमी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से लगातार टैरिफ की धमकियों के बीच सोमवार को दिल्ली में सोने की कीमत ₹550 गिरकर ₹98,570/10 ग्राम पर आ गई। शुक्रवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹99,120/10 ग्राम पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी की कीमत (₹1,04,800/किलोग्राम) में कोई बदलाव नहीं हुआ।

Load More