विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद मनीषा ने किया रोनाल्डो का मशहूर 'Siuuu' सेलिब्रेशन
भारतीय पहलवान मनीषा भानवाला ने अस्ताना में वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मशहूर 'Siuuu' सेलिब्रेशन से जश्न मनाया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हुआ है। मनीषा ने बताया कि रोनाल्डो का समर्पण उन्हें काफी प्रेरित करता है। गौरतलब है, मनीषा सीनियर वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं।