विश्व कप के दोनों फॉर्मैट में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं ब्रेट ली
8 नवंबर को 48 वर्ष के हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ ब्रेट ली 50 ओवर और टी20 विश्व कप दोनों में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज़ हैं। उन्होंने विश्व कप 2003 में केन्या के खिलाफ और 2007 में टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। ली ने अपने करियर में 718 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए।