विश्व कप खत्म होने पर अजय जडेजा की आंखों में अफगानिस्तान के लिए आंसू थे: हशमतुल्लाह
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने बताया है कि वनडे विश्व कप 2023 में टीम के मेंटर अजय जडेजा टूर्नामेंट खत्म होने पर रोने लगे थे। उन्होंने बताया, "मैंने अपने देश के लिए उनकी (जडेजा) आंखों में आंसू देखे। मेरे पास इसका वीडियो भी है। वह अफगानिस्तान से प्यार करते हैं। हम अभी भी संपर्क में हैं।"