विश्व कप फाइनल में सूर्यकुमार के आखिरी ओवर वाले कैच के अलग ऐंगल वाला वीडियो आया सामने
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप-2024 के फाइनल में भारत के सूर्यकुमार यादव द्वारा लिए गए कैच का एक नया वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस वीडियो से पुष्टि होती है कि सूर्यकुमार के पैर बाउंड्री रोप से नहीं टकराए थे। दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया है कि उनके पैर रस्सी से टकरा गए थे।