विश्व कप में पहले चोटिल हो जाता था, इस बार देश के लिए अच्छा करने का सोचा था: अक्षर
भारतीय ऑल-राउंडर अक्षर पटेल ने कहा है कि पहले विश्व कप टीम में शामिल होने पर वह चोटिल हो जाते थे। उन्होंने कहा, "इस बार लगा कि भारत के लिए कुछ अच्छा करना है और आखिरकार मैंने यह कर दिखाया।" अक्षर ने टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली थी।