विश्व कप व चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू में शतक जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने रचिन रवींद्र

न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर रचिन रवींद्र आईसीसी वनडे विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी के अपने डेब्यू मैच में शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में सोमवार को बांग्लादेश के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली। रचिन ने वनडे विश्व कप 2023 में भारतीय सरज़मीं पर डेब्यू करते हुए शतक लगाया था।

Load More