विश्व कप से पहले सितंबर में ऑस्ट्रेलिया के साथ 3 वनडे मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम

महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप 2025 से पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज़ खेलेगी। यह तीनों मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 14, 17 और 20 सितंबर को खेले जाएंगे। गौरतलब है कि 29 सितंबर से भारत में महिला वनडे क्रिकेट विश्व कप खेला जाएगा।

Load More