विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने आर अश्विन
भारतीय टीम के ऑल-राउंडर आर अश्विन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। पुणे में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 2 विकेट लेने के बाद डब्ल्यूटीसी में उनके विकेटों की संख्या 188 हो गई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नेथन लायन (डब्ल्यूटीसी में 187 विकेट) को पीछे छोड़ा है।