विश्व नंबर 3 अल्काराज़ US ओपन में 74वीं रैंकिंग वाले बोटिक से हारकर हुए बाहर
दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ दूसरे दौर में 74वीं रैंकिंग वाले बोटिक वान डी ज़ैंडस्चुल्प से सीधे सेटों में हारकर यूएस ओपन 2024 से बाहर हो गए हैं। कार्लोस अल्काराज़ 2 घंटे 19 मिनट में 1-6, 5-7, 4-6 के स्कोर से मैच हार गए। कार्लोस अल्काराज़ ने 2022 में यूएस ओपन जीता था।