विश्व युद्धों में मारे गए सैनिकों के गाज़ा में दफन शव निकालने की थी हमास की योजना: रिपोर्ट
'टेलीग्राफ' के मुताबिक, हमास ने दोनों विश्व युद्धों में मारे गए ब्रिटिश व कॉमनवेल्थ देशों के सैनिकों के गाज़ा में दफन शवों को निकालने की योजना बनाई थी। योजना 2022 में इज़रायल में ब्रिटिश दूतावास को तेल अवीव से येरुशलम ट्रांसफर करने से रोकने के लिए बनाई गई थी। हमास इन शवों को फिरौती के तौर पर रखने वाला था।