विश्वास नहीं हो रहा कि महाराष्ट्र मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा: उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है, "विश्वास नहीं हो रहा है कि कोविड-19 के दौरान जिस महाराष्ट्र ने परिवार के मुखिया के रूप में मेरी बात सुनी, वह मेरे साथ इस तरह का व्यवहार करेगा।" गौरतलब है, शिवसेना (यूबीटी) ने 16 सीटें जीती हैं और 4 पर उसकी बढ़त है।