विशेषज्ञों के अनुसार क्यों राहुल गांधी ने वायनाड की जगह चुनी रायबरेली लोकसभा सीट?
विशेषज्ञों के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट चुनने और वायनाड सीट छोड़ने के पीछे कई कारण हैं। लोकसभा में सर्वाधिक सीटें यूपी में हैं और कांग्रेस संदेश देना चाहती है कि राहुल यूपी से भाग नहीं रहे हैं और वह यूपी में बीजेपी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। रायबरेली सीट गांधी परिवार का गढ़ रहा है।