वॉशरूम में गंदगी देख भड़क गए मंत्री, फिर खुद करने लगे सफाई; वीडियो आया सामने
तेलंगाना के नागरकुर्नूल ज़िले में मंत्री जुपल्ली कृष्णा राव अचानक तहसीलदार कार्यालय पहुंचे जहां वॉशरूम गंदे मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई और इसके बाद खुद वॉशरूम साफ करने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मंत्री ने कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और आम लोगों के लिए साफ माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।