वैष्णो देवी के लिए चलाई जाएगी नई वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को अपने कर्नाटक दौरे पर अमृतसर से जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी के लिए एक नई वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद इस ट्रेन की 11 अगस्त से नियमित सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके अलावा बेलगावी से बेंगलुरु और नागपुर से पुणे के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलाई जाएगी।