वैष्णो देवी भवन मार्ग पर हुआ भूस्खलन, 3 लोगों की मौत और कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की खबर
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया है कि वैष्णो देवी भवन मार्ग पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है। सीईओ ने बताया कि बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंच गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है और कई श्रद्धालुओं के फंसे होने की आशंका है।