वैष्णो देवी रोपवे प्रोजेक्ट को लेकर हड़ताल कर रहे हैं दुकानदार, भक्तों की बढ़ी परेशानी
जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित वैष्णो देवी मंदिर तक प्रस्तावित रोपवे परियोजना के खिलाफ हितधारकों की 72 घंटे की हड़ताल शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रही जिससे सैकड़ों श्रद्धालुओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दुकानदारों, टट्टू और पालकी मालिकों ने शुक्रवार को हड़ताल शुरू की थी क्योंकि उन्हें आशंका थी कि रोपवे परियोजना के कारण वे बेरोज़गार हो जाएंगे।