विषम परिस्थितियों के बीच नेपाल में हाइड्रोपावर साइट की गहराई तक पहुंची भारतीय रेस्क्यू टीम
भारत के विशेष सुरंग बचाव दल बाढ़ प्रभावित नेपाल में 2 जलविद्युत परियोजना स्थलों में गहराई तक पहुंच बनाकर श्रमिकों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। खराब मौसम-दुर्गम रास्तों के बावजूद भारतीय दल ने नेपाली सेना संग समन्वय कर चिलीमे में एक टनल में प्रवेश करने में सफलता हासिल की और लांगटांग में 185-मीटर अंदर तक जांच की।