वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा मेरे पिता के निधन पर हुआ था: भूस्खलन प्रभावित वायनाड में राहुल
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी गुरुवार को भूस्खलन प्रभावित वायनाड (केरल) पहुंचे। दौरे के बाद राहुल ने कहा, "मुझे वैसा ही महसूस हो रहा है जैसा मेरे पिता के निधन पर महसूस हुआ था...यहां लोगों ने न केवल अपना पिता खोया है, बल्कि पूरा परिवार खोया है।" भूस्खलन में कम-से-कम 276 लोगों की मौत हुई है।