वेस्ट बैंक-जॉर्डन सीमा पर 3 इज़रायलियों की गोली मारकर की गई हत्या

वेस्ट बैंक-जॉर्डन सीमा पर रविवार को 3 इज़रायली नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इज़रायली सेना ने बताया कि हमलावर एक ट्रक पर सवार होकर जॉर्डन की ओर से एलेन्बी ब्रिज क्रॉसिंग पर आया और गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें 3 लोग मारे गए। इज़रायली सेना के मुताबिक, जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी ढेर हो गया।

Load More