वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ्रीका का खत्म हुआ इंतज़ार, ICC ने किया चार्टर्ड फ्लाइट का इंतज़ाम
मिडल ईस्ट में जंग के चलते एयरस्पेस बंद होने के कारण भारत में ही रुकीं वेस्टइंडीज़ और साउथ अफ्रीका की टीम मंगलवार को भारत से स्वदेश के लिए रवाना होंगी। दोनों टीमों के लिए आईसीसी की तरफ से चार्टर्ड प्लेन का इंतज़ाम किया गया है। पीटीआई के अनुसार दोनों टीम एक ही फ्लाइट से साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग पहुंचेंगी।