वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे मैच में हरलीन देओल ने जड़ा अपने करियर का पहला शतक
भारतीय महिला टीम और वेस्टइंडीज़ की महिला टीम के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में भारत की युवा बल्लेबाज़ हरलीन देओल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया है। हरलीन ने 103 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली और भारत ने मुकाबले में 5 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए।