वेस्टइंडीज़ के गेंदबाज़ शैनन गेब्रियल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ शैनन गेब्रियल ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "इस खेल से मुझे बहुत खुशी मिली है लेकिन जैसा कि कहा जाता है, हर अच्छी चीज का अंत होता है।" उन्होंने 2012 में डेब्यू किया था और जुलाई 2023 में अपने करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।