ICC टेस्ट टीम रैंकिंग में बदलाव, वेस्टइंडीज़ ने लगाई 2 पायदान की छलांग; कहां है टीम इंडिया?
वेस्टइंडीज़ ने बांग्लादेश को 2 टेस्ट की सीरीज़ में 1-0 से हराकर आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में अपनी रैंकिंग सुधारी है। वह अब आठवें से छठे स्थान पर आ गया है जबकि बांग्लादेश आठवें स्थान पर खिसक गया है। सूची में भारत 105 रेटिंग अंकों के साथ चौथे नंबर पर बरकरार है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका शीर्ष स्थान पर है।