वेस्टइंडीज़ के निकोलस पूरन ने बनाया टी20 विश्व कप 2024 का सर्वाधिक निजी स्कोर
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप 2024 का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। पूरन ने मैच में 8 छक्के और 6 चौके जड़ते हुए 98(53) रन बनाए। इससे पहले अमेरिका के ऐरन जोन्स (94* रन) ने कनाडा के खिलाफ मैच में टी20 विश्व कप 2024 का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया था।