वेस्टइंडीज़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में बनाए 36 रन

वेस्टइंडीज़ ने टी20 विश्व कप-2024 के ग्रुप सी मैच में मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 36 रन बनाए। अफगानिस्तान के अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने वेस्टइंडीज़ के चौथे ओवर में 36 रन दिए। ओवर में 6, 5(नो-बॉल), 5(वाइड), डॉट, 4(लेग-बाई), 4, 6, 6 के आंकड़े दर्ज हुए। निकोलस पूरन ने ओवर में बल्ले से 26 रन बनाए।

Load More