विसर्जन से पहले लालबागचा राजा के 20 किलो सोने के मुकुट को निकालने का वीडियो आया सामने
मुंबई में लालबागचा राजा का बुधवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया जिसमें अनंत अंबानी भी शामिल हुए। विसर्जन से पहले 20 किलो सोने के मुकुट को लालबागचा राजा की मूर्ति के सिर से निकाला गया जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि अनंत अंबानी ने लालबागचा राजा को यह मुकुट (करीब ₹15 करोड़ मूल्य) अर्पित किया था।