वाहेगुरु का आदेश मिला था: सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाला निहंग सिख
पंजाब के पूर्व-डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले निहंग सिख जसपाल सिंह ने दावा किया है कि उसे हमले के लिए वाहेगुरु का आदेश मिला था। पुलिस ने बताया कि निहंग बनने से पहले जसपाल मुंबई की एक कॉर्पोरेट फर्म में वकील के तौर पर काम करता था। हमले में बादल के हाथ पर चोट लगी थी।