चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिला वॉट्सऐप का मेसेज शेड्यूलिंग फीचर, जानें कैसे करेगा काम
चुनिंदा बीटा यूजर्स को वॉट्सऐप का मेसेज शेड्यूलिंग फीचर मिला है। इसकी मदद से यूजर्स किसी चैट में मेसेज लिखकर उसकी तारीख और समय पहले से तय कर सकेंगे जिसके बाद मेसेज तय समय पर अपने-आप भेज दिया जाएगा। यह फीचर फिलहाल एंड्रॉयड बीटा वर्ज़न 2.26.42.9 में टेस्ट किया जा रहा है और 15-दिनों तक की शेड्यूलिंग-विंडो मिल रही है।