हैदराबाद में कुणाल कामरा का शो रोकने के प्रयास में हिरासत में लिए गए विहिप के 15 कार्यकर्ता

हैदराबाद में स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा का शो रोकने की कोशिश करने पर रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के 15 कार्यकर्ताओं को एहतियातन हिरासत में लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कुणाल कामरा को 'हिंदू-विरोधी' बताते हुए कार्यक्रम स्थल आरटीसी कल्याण मंडपम के बाहर नारे लगाए। हालांकि, शो बिना किसी रुकावट के शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

Load More