व्हीलचेयर पर बैठकर पैरालाइज़्ड शख्स ने ऋषिकेश में 117 मीटर की ऊंचाई से की बंजी जंपिंग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें व्हीलचेयर पर बैठकर एक पैरालाइज़्ड शख्स ऋषिकेश (उत्तराखंड) में 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंपिंग करता दिख रहा है। इसे लेकर कुछ लोगों द्वारा चिंता जताए जाने पर शख्स ने कहा, "मैं खुश हूं...मुझे बंजी जंपिंग करना काफी पसंद आया और जब भी मौका मिलेगा मैं इसे दोबारा करूंगा।"