व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स ने की रणवीर सिंह के साथ जॉइंट वेंचर की घोषणा
ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडीएल) ने ऐक्टर रणवीर सिंह के साथ एक जॉइंट वेंचर की घोषणा की है। जॉइंट वेंचर में एलाइड ब्लेंडर्स ऐंड डिस्टिलर्स की 80% जबकि रणवीर सिंह की कंपनी ओह फाइव ओह टैलेंट एलएलपी की 20% हिस्सेदारी होगी। गौरतलब है, एबीडीएल ब्रैंडी, रम और वोदका जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाती है।