व्हिस्की से 38 साल तक दो देशों ने लड़ी दुनिया की सबसे अजीबोगरीब 'जंग'
हैन्स आइलैंड पर संप्रभुता को लेकर कनाडा और डेनमार्क में 38 साल तक खींचतान चली। 1984 में कनाडाई सैनिकों ने हैन्स में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर वहां प्रतीक के तौर पर कनाडाई व्हिस्की की बोतल रखी थी जिसके जवाब में डेनमार्क ने अपनी मशहूर शराब 'डैनिश श्नॉप्स' रख दी। यह सिलसिला 2022 तक चलता रहा जिसे लोगों ने 'व्हिस्की वॉर' कहा।