वाहनों और लोगों को घसीटते हुए ले गया ट्रक, इंदौर में हादसे का फुटेज आया सामने
इंदौर (एमपी) में सोमवार को एयरपोर्ट रोड पर हुए हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अनियंत्रित ट्रक कई वाहनों और राहगीरों को रौंदते और घसीटते हुए ले जाता दिख रहा है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक को आग लगा दी थी।