वाहन बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी 28 अप्रैल को ₹2,626 करोड़ का आईपीओ करेगी लॉन्च
इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी एथर एनर्जी 28 अप्रैल को ₹2,626 करोड़ के आईपीओ के साथ शेयर बाज़ार में उतरेगी। बकौल रिपोर्ट्स, कंपनी के प्रत्येक शेयर का दाम ₹304 से ₹321 तय किया गया है जो कि 30 अप्रैल तक खुला रहेगा। वित्त वर्ष 2025-26 में बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने वाला यह पहला बड़ा मेनबोर्ड आईपीओ होगा।