वीज़ा अवधि खत्म होने के बाद भी नोएडा में रह रहे 3 चीनी नागरिक किए गए गिरफ्तार

नोएडा (यूपी) पुलिस ने वीज़ा अवधि खत्म होने के बाद भी भारत में रह रहे 3 चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों वीवो कंपनी में काम करते थे और वीज़ा अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। तीनों के वीज़ा की अवधि 3-4 महीने पहले समाप्त हो गई थी।

Load More