वीज़ा बैन के बाद सऊदी अरब ने 18,407 अवैध विदेशियों को भेजा जेल
14 देशों पर अस्थाई वीज़ा बैन के बाद सऊदी अरब ने 18,407 अवैध विदेशियों को जेल भेजा है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, रेज़िडेंसी, लेबर या सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले विदेशियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। यह अभियान हज के दौरान देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम है।