वंचित, आदिवासी व शोषित मुझमें स्वयं को देख सकते हैं: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा, "वंचित, आदिवासी और शोषित मुझमें स्वयं को देख सकते हैं...हममें ना कोई भेद है, ना मतभेद है।" उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार आदिवासी समाज की एक बेटी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना देश के सभी आदिवासी भाई-बहनों के सम्मान का जीवंत उदाहरण है।