वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से पंजाब में 3 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
पंजाब के कीरतपुर साहिब के पास मंगलवार को नई दिल्ली-अंब अंदौरा वंदे भारत एक्सप्रेस की टक्कर से एक 3-वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, घटना सुबह करीब 10 बजे हुई जब बच्ची अपने पिता के पीछे रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी और पिता को नहीं पता था कि बच्ची उसके पीछे आ रही है।