वंदे भारत एक्सप्रेस में दी गई 'हलाल चाय', स्टाफ और यात्री के बीच बहस का वीडियो हुआ वायरल
वंदे भारत एक्सप्रेस का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें एक यात्री 'हलाल चाय' दिए जाने को लेकर रेलवे के अधिकारी से बहस करता दिख रहा है। वीडियो में यात्री ने कहा, "आप सावन के महीने में लोगों को हलाल चाय पिला रहे हैं...ये हलाल सर्टिफाइड क्या होता है?" वहीं, अधिकारी ने यात्री से कहा, "चाय शाकाहारी होती है।"