वंदे भारत के यात्री ने वीडियो शेयर कर कहा- खाने से आ रही है बदबू; रेलवे ने लिया संज्ञान
वंदे भारत के एक यात्री ने दो वीडियो ट्वीट कर कहा कि ट्रेन में मिला खाना खराब है व उससे बदबू आ रही है। आईआरसीटीसी ने लिखा, "सर्विस प्रोवाइडर पर पेनल्टी लगाई गई है...इसके लिए ज़िम्मेदार सर्विस प्रोवाइडर के स्टाफ को हटाया गया है।" वीडियो में कुछ लोग एक कर्मचारी से खाने की थालियां वापस ले जाने को कहते दिखे।