वंदे भारत ट्रेन के खाने में शख्स को मिला नाखून; कॉन्ट्रैक्टर पर लगा ₹25,000 जुर्माना
हाल ही में मुंबई-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक शख्स को ट्रेन में परोसे गए खाने के पैकेट में इंसानी नाखून मिला। इसके बाद इंडियन रेलवे केटरिंग ऐंड टूरिज़्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने फूड कॉन्ट्रैक्टर पर ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। शख्स ने कहा, "उम्मीद है कि आईआरसीटीसी की इस कार्रवाई के बाद सुविधाओं में सुधार आएगा।"