वंदे भारत ट्रेन जल्द ले सकती है शताब्दी एक्सप्रेस की जगह: चेन्नई स्थित कोच फैक्ट्री के जीएम
'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के साथ इंटरव्यू में चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के महाप्रबंधक बी.जी. माल्या ने कहा है कि जल्द शताब्दी एक्सप्रेस की जगह वंदे भारत ट्रेन के लेने की संभावना है। उन्होंने कहा, "वंदे भारत ट्रेन के निर्माण में समय लगेगा और जहां संभव होगा शताब्दी की जगह बदला जाएगा। शताब्दी को किसी और रूट पर चलाया जाएगा।"