वंदे भारत ट्रेन पर पथराव पश्चिम बंगाल में नहीं बिहार में किया गया: सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव उनके राज्य में नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार में हुआ। उन्होंने कहा, "उन मीडिया संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने घटना के बंगाल में होने की झूठी खबरें फैलाईं और राज्य को बदनाम किया।" ट्रेन पर 2 व 3 जनवरी को पथराव हुआ था।

Load More