वंदे भारत ट्रेन पर बेंगलुरु में हुआ पथराव, क्षतिग्रस्त हुईं खिड़कियां
बेंगलुरु में शनिवार को मैसूरु-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने पथराव किया जिसके चलते ट्रेन की 2 खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं। रेलवे ने बताया कि घटना में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। वहीं, पथराव और ट्रेन को नुकसान पहुंचाने को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।